
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज युवा आक्रोश रैली होनी है इसमें विभिन्न जिलों से कई लोग वाहनों से रांची। आएंगे। आज ही झामुमो द्वारा झारखंडी अधिकार मार्च का भी आयोजन किया गया है। इसे देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहरी क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। इस दौरान शुक्रवार को सुबह 6 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का नो-इन्ट्री रहेगी। साथ ही रांची शहर की ओर आने वाली सभी प्रकार की बसें, चार पहिया सवारी गाड़ी और अन्य बड़े वाहन (स्कूल बस जिसमें स्कूली बच्चे बैठे हों एवं अन्य आकस्मिक सेवा की वाहन को छोड़कर) निर्धारित स्थान तक ही आ सकेंगे और उक्त स्थान से आगे प्रवेश करना वर्जित रहेगा। मोरहाबादी मैदान की और आनेवाली सड़कों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
रैली में आने वाले गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था भी की गयी है।
- रिंग रोड से रांची वाया बोड़ेया आने वाली वाहन का पड़ाव – बोड़ेया रिंग रोड
- चाईबासा-खूंटी से रांची आने वाली वाहन का पड़ाव – तुपुदाना चौक एवं धुर्वा गोलचक्कर चौक
3.पलामू गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, एवं चतरा से रांची आने वाली वाहन का पड़ाव – तिलता चौक - गुमला-सिमडेगा से रांची आने वाली वाहन का पड़ाव – आईटीआई बस पड़ाव
- जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावा चाईबासा से रांची आने वाली वाहन का पड़ाव – नामकुम चौक
- जमशेदपुर से रांची (भाया सदाबहार चौक) आने वाली वाहन का पड़ाव – कुसई/ घाघरा
- पतरातु वाया पिठोरिया से रांची आने वाली वाहन का पड़ाव – लॉ युनिवर्सिटी चौक
- हजारीबाग, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो एवं संथाल परगना से रांची आने वाली वाहन का पड़ाव – नेवरी चौक
हजारीबाग, कोडरामा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह एवं रामगढ़ के तरफ से आने वाले सभी वसे नेवरी से बॉये मुड़कर रिंग रोड होते हुए भाया दुर्गा सोरेन चौक होते हए खदगढ़ा बस स्टैंड आयेंगे।
काठीटांड़ से रांची वाया पिस्का मोड़ से आने वाली वाहन तिलता चौक से दायें मुड़कर दलादली चौक वाया अरगोड़ा चौक होते हुए रांची शहर जा सकते हैं.
रांची शहर से कॉठीटांड़ की ओर जाने वाले वाहन, अरगोड़ा चौक, कटहलमोड़, दलादली होते हुए जा सकते हैं।
रांची शहर से कांके की ओर जाने वाली वाहन कोकर चौक, खेलगांव चौक, बूटी मोड़ चौक, नेवरी चौक से बायें मुड़कर रिंग रोड से जा सकते हैं।
रिंग रोड से वाया चांदनी चौक, कांके से शहर की और आने वाले वाहन रिंग रोड से वाया बोड़ेया चिरौदी, करमटोली होते हुए रांची शहर आ सकते हैं।
