अमरशहीद स्वतन्त्रता सेनानी गवाई गोदरा पहाड़िया के आदमकद प्रतिमा का उद्धाटन।।

सुंदरपहाड़ी( प्रखण्ड के सुदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम चेवो तेतरिया पहाड़ में अमरशहीद स्वतन्त्रता सेनानी गवाई गोदरा पहाड़िया का आदमकद प्रतिमा बनाया गया।जिसका उद्घाटन 28 फरवरी को चेबो तेतरिया पहाड़ ग्राम के प्रधान देवेंद्र पहाड़िया , हिल एसेम्बली पहाड़िया महा सभा तथा अखिल भारतीय अदिमजनजाति विकास समिति के नायक सरदार के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।

साथ ही मुख्य अतिथि पहाड़िया नेता सीमोन माल्टो, मुखिया धर्मेंद्र पहाड़िया ,ग्राम के प्रबुद्ध ग्रामीण एवं समिति के सदस्यों के द्वारा भी माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर 5 बजे शाम तक शहीद गवाई गोदरा के याद में मेला का आयोजन औऱ दिन में फुटबॉल प्रतियोगिता एवं नाच गान का आयोजन किया गया।।   

   वही मेला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र पहाड़िया सचिव जालेश्वर पहाड़िया एवं स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र पहाड़िया ने बताया कि ग्राम चेवो तेतरिया पहाड़, अंचल सुंदरपहाड़ी, जिला गोड्डा के निवासी अमर शहीद गवाई गोदरा पहाड़िया थे।जो सन 1857 के क्रांति के पश्चात इन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में अपने समुदाय के लोगों को संगठित कर उन्हें नेतृत्व प्रदान किया।

अपनी संगठन क्षमता और सबल नेतृत्व के कारण गवई गोधरा काफी लोकप्रिय हो गए।उन्होंने अपने समुदाय के लोगों को राजनीतिक रूप से जागृत करने का सफल प्रयास किया। इसलिए पहाड़िया समुदाय में उन्हें राजनीति जागरण का अग्रदूत कहा जा सकता है।

पर उनके संगठनात्मक कार्यो को देखकर अंग्रेज शासक विचलित हो गए और गोड्डा जिला के बरकोप ग्राम में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी।पहाड़िया समाज उत्थान समिति आरण्याचल, संथालपरगना के द्वारा दिये विवरण के अनुसार गवई गोधरा पहाड़िया के नेतृत्व में ही पहाड़िया समुदाय के लोग भारतीय राष्ट्रीय कोंग्रेस में शामिल थे।

साथ ही पहाड़िया स्वत्रंत्रता सेनानियों के इतिहास डॉ0 वी0 एन0 दिनेश ने ही स्पस्ट रूप से छानवीन कर लिखा है।उधर चेवो तेतरिया ग्राम में एक मंच के माध्यम से मुख्य अतिथि श्री माल्टो, कमेटी के सदस्यों और पहाड़िया नेताओ के द्वारा बारी बारी से अमर शहीद गवाई गोधरा पहाड़िया के जीवनी पर प्रकाश डाला। जिसमे क्षेत्र के सेकड़ो पहाड़िया समुदाय के लोगो ने भाग लिया।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here