अनियंत्रित होकर मैजिक सवारी वाहन पलटा दो यात्री गंभीर।।

अनियंत्रित होकर मैजिक सवारी वाहन पलटा दो यात्री गंभीर।।
रामगढ़/रामजी साह।
रामगढ़ हंसडीहा सड़क मार्ग के हाई स्कूल गम्हरियाहाट के पास गुरुवार प्रात सात बजे हंसडीहा की और से रामगढ़ की और जा रहे एक सवारी मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई

जिससे दो यात्री गंभीर रूप से धायल हो गये। घायलों में रोहित यादव समेत दो लोग शामिल हैं।घायल व्यक्ति रामगढ़ प्रखंड के गिदवाना गांव का रहने वाला बताया जाता है।

सुचना पर रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।इस घटना की पुष्टि रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार ने की है। पुलिस ने मैजिक वाहन को जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दिया है।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here